हमें अपने नोट्स की शुद्धता पर भरोसा है — और उसे और पक्का करने में आप हमारी मदद कर सकते हैं।
नियम
Learnnity की किसी ख़रीदी हुई eBook में तथ्यात्मक गलती (गलत तारीख़, नाम, संख्या, उत्तर या व्याख्या) बताएँ। टाइपिंग या मात्रा की छोटी भूल इसमें शामिल नहीं।
गलती My Study Room → "गलती बताएँ" से भेजें — पेज-संख्या, किताब में क्या लिखा है, सही क्या है, और हो सके तो स्रोत।
हमारी टीम जाँच करेगी। सही पाए जाने पर — और आप उसे बताने वाले पहले विद्यार्थी हों — आपको अपनी पसंद की कोई भी 1 eBook मुफ़्त मिलेगी (कॉम्बो छोड़कर)।
एक विद्यार्थी को एक माह में अधिकतम 1 इनाम। फ़ैसला Learnnity टीम का अंतिम होगा।
हर स्वीकार की गई गलती नीचे की सूची में दर्ज होती है और किताब के अगले अपडेट में सुधार दी जाती है — अपडेट आपके My Study Room में अपने-आप मिलता है।